भारतीय बाजार में itel अपने नए किफायती एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी को करने वाली है लॉन्च
चीन की जानी-मानी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी itel जल्द ही भारतीय बाजार में नए एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी को लॉन्च करने का प्लान बना रही है। बीते वर्ष कंपनी ने भारतीय बाजार में जो टीवी लॉन्च किए हैं उन्हें यूजर्स ने काफी पसंद किया था। अब इसी दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए कंपनी अपने टीवी पोर्टफोलियो में विस्तार कर रही है।
यह पता चला है कि कंपनी भारत में मार्च महीने में अपनी एंड्रॉयड टीवी (Android Television) की लेटेस्ट रेंज को लॉन्च करेगी। मीडिया सोर्स से पता चला है कि जल्द लॉन्च होने वाले टीवी बेहतर फीचर्स से लैस होंगे जैसे कि फ्रैमलेस प्रीमियम आईडी डिजाइन, हायर निट्स के साथ अल्ट्रा-ब्राइट डिस्प्ले, डॉल्बी ऑडियो के जरिए पावरफुल साउंड क्वालिटी आदि मिलेगा।
आकार: आकार की बात करें तो जल्द लॉन्च होने वाले ये एंड्रॉयड सर्टिफाइड टीवी शुरुआत में 32 इंच और 43 इंच में लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं बाद में ये एंड्रॉयड टीवी 55-इंच में लॉन्च होंगे।
कीमत: टेक्नोलॉजी को ज्यादा बेहतरीन और लोगों के लिए अधिक सुलभ और सस्ती बनाने के itel के विजन को देखते हुए इन जल्द लॉन्च होने वाले एंड्रॉयड टीवी की कीमत सस्ती हो सकती है। ये टीवी ज्यादा ट्रेंडी और सुपीरियर टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ लोड होकर आएंगे।
Itel C3210IE HD Internet TV: स्पेशिफिकेशन की बात करें तो इस टीवी में 32 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्ट टीवी Linux पर काम करता है। इस टीवी में दो स्पीकर दिए गए हैं। साउंड सिस्टम की बात करें तो इसमें Dolby Audio दिया गया है।
Itel I32101IE HD Smart TV: स्पेशिफिकेशन की बात करें तो इस टीवी में 32 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इस टीवी में क्वाड कोर Cortex A53 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्ट टीवी Youtube और Netflix जैसी ऐप्स को सपोर्ट करता है। यह स्मार्ट टीवी SmartOS 9.0 पर काम करता है। साउंड सिस्टम की बात करें तो इसमें Dolby Audio दिया गया है।कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 3 HDMI पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट और वाईफाई दिया गया है।
Itel I5514IE HD Smart TV: स्पेशिफिकेशन की बात करें तो इस टीवी में 55 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्ट टीवी का रेजोल्यूशन 4के है। साउंड सिस्टम की बात करें तो इसमें Dolby Audio दिया गया है और स्पीकर आउटपुट 20W तक है। इस टीवी में क्वाड कोर Cortex A53 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 1.5 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्ट टीवी Youtube और Netflix जैसी ऐप्स को सपोर्ट करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इस टीवी में SmartOS 9.0 दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 3 HDMI पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट और वाईफाई दिया गया है। इसमें Gaia और NetRange ऐप स्टोर है।

पाठको की राय